हसपुरा: बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक पटेल पुस्तकालय हसपुरा में हुई, पेंशनरों ने समस्याओं पर की चर्चा
हसपुरा शहर के हाईस्कूल मोड़ के समीप लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की रविवार को प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। संगठन को सुदृढ करने का निर्णय लिया।