डीग: महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर पुलिस का जागरूकता अभियान, सीएलजी बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण संदेश
Deeg, Bharatpur | Jul 12, 2026 शहर कोतवाली परिसर में रविवार की शाम आयोजित सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की बैठक में महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण और कानूनी अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला सखियों एवं स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।