कालका: गांव टिपरा कालका से कम्युनिटी सेंटर गया 16 वर्षीय दसवीं का छात्र हुआ लापता,मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता अनिल कुमार वासी गांव टिपरा के द्वारा बताया गया है कि मेरे पास दो बेटे हैं। जिनमें से मेरा बड़ा बेटा जिसका नाम हिमांशु है उम्र 16 साल है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हिमांशु दसवीं क्लास में पढ़ता है वह आज कम्युनिटी सेंटर गया था जहां से वह अभी तक वापस नहीं आया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया लिया जा।