ग्वालियर गिर्द: 1.58 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी में बड़ा खुलासा, आरोपी कारोबारी के खाते से मिले 1.10 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन
ग्वालियर की 69 वर्षीय रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 1.58 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ठगी की रकम पाने वाले महाराष्ट्र के कारोबारी के बैंक खाते से 1.10 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दी गई।