कालपी: कालपी में मंगनी के बाद टूटा रिश्ता, सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 8, 2026 कालपी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अंकित निषाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार रात 9 बजे जानकारी दी है। युवती का आरोप है कि मंगनी और शादी की तारीख तय होने के बाद आरोपी ने विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।