अरनोद: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के 2 इनामी आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध धारदार हथियार (छुरी) भी जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त