लोहरदगा: बीआईडी के समीप नाली निर्माण नहीं होने से सड़क बनी जलजमाव का केंद्र, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें।
जुलाई माह में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर शहरी क्षेत्र स्थित बीआईडी के समीप नाली निर्माण नहीं होने की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लेने के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर जलजमाव और गड्ढों में भरा पानी दिखाई दिया।