बांदा: बिलबई गांव में खेल रही मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, उलाहना देने पर पड़ोसियों ने माता-पिता से की मारपीट
Banda, Banda | Nov 8, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव में शनिवार को घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची के माता-पिता ने बाइक सवार युवक के परिजनों से उलाहना दिया तो आरोप है कि उक्त युवक व उसके परिवार के लोगों ने बच्ची के माता-पिता से मारपीट की जिसमें यह घायल हो गए।