राजपुर: राजपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश, ओले भी गिरे
बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश के साथ-साथ कई क्षेत्रों में ओलावृ