मधवापुर: बिस्फी प्रखंड के मोकदमपुर गांव में पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने किया जन संवाद
बिस्फी प्रखंड के मोकदमपुर गांव में पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव किसान, आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा कार्यकर्ता कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा के आवास पर आयोजित जन संवाद में बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में किसानों के लिए सबसे अधिक काम हुए हैं।