कोल: कमालपुर बाईपास पर शवों को रखकर जाम लगाने पर पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन, 8 नामजद व 150 अज्ञात पर FIR दर्ज
Koil, Aligarh | May 10, 2024 गांव कोछोड़ में बिजली के करंट से बुधवार को भाभी देवर की मौत हुई थी। मौत के बाद पुलिस द्वारा गुरुवार को दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराये गये थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गुरुवार को शवों को कमालपुर बाईपास पर रखकर जाम लगाया और हंगामा काटा था। शवों को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाने मामले में 8 नामजद सहित 150 के विरुद्ध FIR दर्ज की है।