सागर नगर: महापौर 'आपके द्वार' जन चौपाल: संत कबीर वार्ड में शिविर आयोजित, मौके पर ही सुनी गईं समस्याएं
नगर निगम द्वारा शुरू की गई पहल महापौर आपके द्वार जन चौपाल एवं शिविर के तहत बुधवार सुबह 11 बजे संत कबीर वार्ड में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में महापौर संगीता तिवारी ने आमजन की समस्याएं सुनीं।कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।नागरिकों ने पानी, सफाई, सड़क और कर संबंधी समस्याएं रखीं।