अरनोद: सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, नवोदय विद्यालय बसेड़ा ने हासिल किया शत-प्रतिशत, संयम जैन जिले में बने प्रथम
सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जिले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं केन्द्रीय विद्यालय के छात्र संयम जैन ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य रविकुमार मीणा ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थ