गोविंदगढ़: गोविंदगढ में भतीजे के लिए खोला म्यूल अकाउंट, साइबर ठगी की रकम पहुंचाने वाले चाचा को किया गिरफ्तार
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता और डिजिटल भुगतान सुविधाएं साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहा था। थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मौसम खान निवासी छतरपुर है।