बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय की उपस्थिति में कलेक्टर परिसर में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का गायन, माह की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से
जिले में माह के प्रथम दिवस की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुई। कलेक्टर राखी सहाय की उपस्थिति में कलेक्टर परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में सहभागी बने।कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कार्यों की शुरुआत राष्ट्र के प्रति समर्पण रहा है।