सेमरिया चौराहा बस स्टैंड के पास छतरपुर के व्यापारी से हुई लूट, अज्ञात बदमाश ₹20 हजार लूटकर हुए फरार
छतरपुर से माल बेचने सतना आया व्यापारी प्रतीक शरण सेमरिया चौराहे की होटल में खाना खाकर व्यापारी को माल देने जा रहा था । तभी अचानक अज्ञात बदमाश रास्ता रोककर मारपीट की और जेब में रखें ₹20 हजार छीनकर भाग खड़ा हुआ । पीड़ित व्यापारी प्रतीक गुरुवार की दोपहर 3 बजे कोलगवां थाने पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस अज्ञात बदमाश को तलाश रही है ।