जगदलपुर: लोकमान्य तिलक वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने नगर निगम से लगाई गुहार
नगर के लोकमान्य तिलक वार्ड में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से वार्ड वासी बेहद परेशान और दहशत में हैं । दअरसल शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एरिया में अकसर डॉग बाइट के मामले भी सामने आते रहते है। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे दो दर्जन के करीब आवारा कुत्तों का एक झुंड सड़कों पर घूमता हुआ नजर आया।