हरदोई: रोशनपुर में हुए सड़क हादसे में घायल 5 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2024 बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर में हुए सड़क हादसे में पांच घायलों को बुधवार दोपहर 3 बजे हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई।सूचना पर CO सिटी अंकित मिश्रा भी मेडिकल कॉलेज पहुँचे और घायलों का हाल-चाल जाना।वंही चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।