हरदोई: तंदौल गांव के पास बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे भाई की बाइक से गिरी, बहन गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के तंदौल गांव के पास मंगलवार शाम लगभग 5 बजे बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहे भाई की बाइक से बहन अचानक गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी उपचार किया जा रहा है।कोतवाली शहर के कसरावां निवासी संतराम ने बताया कि वह अपनी बहन सुनीता को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था।