बाड़ी: सायपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दूधिया पर किया गया हमला
Bari, Dholpur | Jan 25, 2025 बाड़ी उपखंड के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के सायपुर गांव में एक दूधिया पर जमीनी विवाद को लेकर हमला हुआ है। हमले में घायल युवक को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पीड़ित ने सोने का गुर्जा थाना में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।