बाड़ी: अन्दाना पैलेस के बगल से भूमाफिया द्वारा नाले पर बनाई गई पुलिया को किया गया ध्वस्त
Bari, Dholpur | Jan 23, 2025 बाड़ी शहर के अन्दाना पैलेस के बगल के लाहोरिया पुरा को जाने वाले आम रास्ते पर नाले किनारे बनाई गई पुलिया को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कराया है। उक्त पुलिया का निर्माण भूमाफियाओं ने कराया था। जो नाले किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर उसको बेचने की फिराक में थे। ऐसे में मामले की शिकायत कायस्थ पाड़ा निवासी पीड़ित काश्तकार कामेश मा