बाड़ी: 10 साल बाद रामलाल अपने परिवार से मिले
Bari, Dholpur | Jan 24, 2025 10 साल पहले बिना बताये घर से निकलने वाले रामलाल (वास्तविक नाम मदन प्रभुजी) को अपना घर आश्रम बाड़ी में पुनः पाया गया। 29 दिसंबर 2024 को प्रभुजी को अपना घर आश्रम भरतपुर से बाड़ी आश्रम स्थानांतरित किया गया था। उस समय उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति बहुत दयनीय थी। आश्रम में उनकी निरंतर सेवा और उपचार किया गया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ।