पन्ना: ग्राम सुंगरहा में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने कच्चे मकान में आग लगा दी, गृहस्थी का सामान और नई बाइक जलकर खाक हो गई
Panna, Panna | Dec 5, 2024 गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगरहा में पुरानी रंजिश के चलते एक बड़ी घटना सामने आई है। गांव के निवासी संतकुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपने कच्चे मकान में आग लगाने और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।