वारासिवनी: भाजपा स्थापना दिवस पर अनुशासन का संदेश, गुटबाजी पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल की चेतावनी
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वालों को चेताते हुए कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी नहीं फिरने दिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर शुभारंभ हुआ। सभी 60 बूथों पर जवाबदेही के साथ आयोजन किया गया.