पहाड़ी: गोपालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी अरसद पुत्र ईसाक, निवासी गढ़ी मेवात थाना खोह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से 299 सीआरपीसी के तहत वांछित चल रहा था। कार्रवाई की सूचना शनिवार शाम 7 बजे मिली है मामले में अनुसंधान जारी।