हथुआ प्रखंड के कालोपट्टी में आयोजित जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में विधायक रामसेवक सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मछागर लछीराम पंचायत के पूर्व मुखिया शशि भूषण प्रसाद को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। विधायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने की बात कही।