सतना। शहर की सिटी कोतवाली परिसर में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ मामूली विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घटना के दौरान दोनों वर्दीधारी जवान एक-दूसरे पर जमकर बरस पड़े। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।