कवर्धा: सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम गुरुवार को सेमरहा में पहुंच कर पिकअप हादसे के मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मई गुरुवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कल दोपहर 02 बजे पंडरिया विकासखंड के ग्राम सेमरहा पहुंचेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पिकअप हादसे में मृतकों के परिजनों और हादसे में घायल हुए लोगो से मुलाकात कर हादसे की जानकारी लेंगे और मृतकों के परिजनो से मिलकर सांत्वना प्रकट करेंगे।