कोरांव: कोरांव बाजार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन, भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
नगर पंचायत कोरांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन सोमवार देर रात हुआ। इस कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रदीप कुमार केसरवानी और रवि प्रकाश केसरवानी द्वारा किया गया था। कथा की प्रमुख श्रोता श्याम कली देवी रहीं। यह कार्यक्रम 18 मई को शुरू हुआ था और 25 मई को देर रात संपन्न हुआ।