सहारनपुर: दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को कुचला, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बुधवार दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए कुचल दिया और इसके बाद खंभे से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।