खरीक: शिक्षक मिथिलेश कुमार का निधन, शोक
तेलिहारी डिमाहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। वह 1999 में बीपीएससी शिक्षक बने थे और 2007 से गोपालपुर में कार्यरत थे। अपने पीछे चार पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी सहित कई लोगों ने उनके पैतृक आवास अभिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।