महोबा: गोरखा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर विधवा महिला की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 संपत्ति विवाद को लेकर एक विधवा महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ममता ने आरोप लगाया कि पति की अस्थियां लेने और अपने हिस्से का हक मांगने ससुराल पहुंचने पर जेठ, जेठानी व उनके बेटों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।