जैतपुर: खैरहा: भाई की हत्या कर जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी जगमोहन कोल को गिरफ्तार किया। उसने 24 अप्रैल को अपने भाई की लोहे की सब्बल से हत्या की थी। जंगल में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, वारदात कबूल की। रविवार शाम 6 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।