पताही: पटखोलिया गांव से अपराध की योजना बना रहे अपराधी को कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
पटखोलिया गांव से अपराध की योजना बना रहे अपराधी को कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल गुप्त सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने पताही पुलिस के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया, जिसके बाद थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।