कुर्था: निरंजन बीघा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत
Kurtha, Arwal | Apr 28, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के निरंजन बीघा गांव के निकट ट्रक ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बाइक सवार युवक नीतीश कुमार को सीधी ठोकर मार दी। जिसके फल स्वरुप घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वह तिलक समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था ।युवक मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर बाजार का रहने वाला था।