राजपुर: 10 साल की उम्र में कृष्ण भक्ति में लीन बालक, गीता के 72 श्लोक कंठस्थ कर भजनों से बिखेर रहा भक्ति रस
आज के दौर में जहां बच्चे मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में व्यस्त नजर आते हैं, वहीं बलरामपुर जिले का एक 10 वर्षीय बालक अपनी अनोखी प्रतिभा और कृष्ण भक्ति के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। छोटी सी उम्र में यह बालक न सिर्फ श्रीमद्भगवद्गीता के दो अध्यायों के 72 श्लोक कंठस्थ सुनाता है, बल्कि मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध भी कर देता है।