कानपुर: कानपुर रेलवे सेंट्रल पर रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों से की सावधानी बरतने की अपील
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार शुक्रवार देर रात 2 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। इस दौरान आरपीएफ ने यात्रियों के साथ संवाद कर उन्हें यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की।