कानपुर: निर्माणाधीन मकान में पांड की रस्सी टूटने से गिरकर रिटायर्ड सूबेदार की इलाज के दौरान हुई मौत
पनकी थानाक्षेत्र के कालिंदानगर में बुधवार को निर्माणाधीन मकान की पाड़ की रस्सी टूटने से रिटायर्ड सूबेदार महेश सिंह सेंगर (48) की गिरकर माैत हो गई।परिजनों ने गुरुवार 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस से बताया कि, महेश तराई कर रहे थे, तभी 15 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गए।अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।