कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फतेहपुर के लिए हुए रवाना
कानपुर का चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहुंचे यहां स्वागत करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ देखी गई।एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेसी नेता अब्दुल मन्नान के परिजनों से मुलाकात की।शुक्रवार सुबह 8:30 बजे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि राहुल गांधी का काफिला फतेहपुर के लिए रवाना हो गया है।