सचेंडी नवीन सब्जी मंडी चकरपुर के आलू-प्याज के आढ़ती संजीव कुमार गुप्ता ने गुरुवार को 4 बजे 39 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रोपराइटर ने बताया कि उनकी फर्म से मेसर्स राजलक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की भुगतान मांगने के लिए उनके हनुमंत विहार स्थित घर गए तो ताला था। सचेंडी एसीपी शिखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।