कस्बा: कस्बा में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे का अल्टीमेटम, दुकानदारों में आक्रोश
Kasba, Purnia | Apr 15, 2026 एनएच-27 पर लीची बगान के समीप पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कई अस्थायी दुकानों को हटवाया और शेष दुकानदारों को 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टिमेटम दिया।