शाजापुर: जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से गाली-गलौज करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया केस
जिला अस्पताल शाजापुर में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर कनीराम सूर्यवंशी के साथ एक व्यक्ति ने गाली गलौज की थी। नर्सिंग ऑफिसर कनीराम ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की थी। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने गाली गलौज करने वाले सोनू पिता बन्ने खा निवासी शाजापुर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है