कायमगंज: गांव सूखा नगला निवासी महिला ने घर में विवाद के बाद खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव सूखा नगला निवासी 25 वर्षीय संगीता पत्नी प्रदीप वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। महिला के पति प्रदीप वर्मा ने बताया घर में कुछ विवाद हो गया था। गुस्से में आकर संगीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।