देवली: टोंक में अवैध बजरी परिवहन पर घाड़ पुलिस ने की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Deoli, Tonk | Jun 27, 2026 टोंक एसपी रोशन लाल मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत घाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी हरीराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम जलसीना और जरेली के रास्ते से अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। एक चालक सुनील सैनी को मौके से गिरफ्तार किया