बीसलपुर: जसौली गांव में मेढ़ के विवाद को लेकर तीन लोगों ने ग्रामीण की पिटाई की, बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
बीसलपुर---कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसौली मे गांव निवासी तीन ग्रामीणों ने एक ग्रामीण को खेत की मेढ़ के विवाद में घेराबंदी कर मारा पीटा उसके चिल्लाने पर उसका जब भाई आया तो उसे भी उन लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। मामले की प्राथमिकी ग्रामीण ने तीनों हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई है।