दातागंज: म्याऊं उसहैत रोड पर बीएड की छात्रा का बैग छीनकर दो बाइक सवार भागे, स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए
मंगवार शाम 5 बजे के लगभग म्याऊं उसहैत रोड पर ई रिक्शा से जा रही बीएड की छात्रा का बैग छीन कर दो बाइक सवार भाग रहे थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता से मिर्जापुर चौराहे पर दोनों पकड़े गए। सूचना पर पहुंची उसहैत पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।