बसेड़ी: कोर्ट ने रिश्वतखोर बाबू को 13 जून तक जेल भेजा, एसीबी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
पंचायत समिति बसेड़ी की ग्राम पंचायत रतनपुर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार योगी को रिश्वत मामले में गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 13 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी को बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धौलपुर ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी के डिप्टी एसपी ज्ञानचंद मीणा ने बताया