सरधना: नहर पटरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल, वाहन चालक फरार
सरधना थाना क्षेत्र के कावड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दो साथी हाथ में घायल हो गए युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना शुक्रवार की देर रात की बताई गई है