शिवपुरी: सुभाषपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों से अवैध कच्ची शराब बरामद
शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग 6 ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने नरेश प्रताप आदिवासी, भारत आदिवासी, बसंत आदिवासी, मिंतराम आदिवासी, धीरज सिंह गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद की।