मोहनलालगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जहां मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत मुख्य रूप से उपस्थित होकर चिकित्सा अधीक्षक के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले का डॉ.अशोक कुमार चिकित्सा अधीक्षक के साथ विधायक अमरेश कुमार रावत ने फीता काटकर शुभारंभ किया और इसी दौरान विधायक ने स्वास्थ्यकर्मीयो से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी लिया।